School NewsGENERAL
bhagalpur news. रिजल्ट में लगे एनईपी को लेकर टीएमबीयू से कॉलेज तक विद्यार्थियों का हंगामा
Bhagalpur, Bihar
रिजल्ट में लगे एनईपी को लेकर टीएमबीयू से कॉलेज तक विद्यार्थियों का हंगामा टीएमबीयू स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर वन में छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में लगे एनईपी का मामला गहराता जा रहा है. टीएमबीयू स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर वन में छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में लगे एनईपी का मामला गहराता जा रहा है. विभिन्न कॉलेजों से एक सौ की संख्या में विवि पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विवि के परीक्षा विभाग को करीब चार घंटे तक बंद करा दिया. मामले को लेकर परीक्षा विभाग के सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ गौतम कुमार यादव से विद्यार्थियों की वार्ता हुई. उधर, परीक्षा विभाग के सहायक नियंत्रक डॉ गौतम कुमार यादव ने कहा कि मामले को लेकर संगठन के छात्र नेता ने डीएसडब्ल्यू को मांगों को ज्ञापन सौंपा. रिजल्ट में एनईपी को लेकर छात्रों का भविष्य अधर में छात्र जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकर्ताओं ने रिजल्ट में एनईपी को लेकर विवि में प्रदर्शन किया. छात्र जदयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष मो एहसान उल राजा उर्फ डेविड के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा विभाग द्वारा लगातार छात्रों को फेल कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.