School NewsGENERAL
Jehanabad : बकाया वेतन सहित 27 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
Jehanabad, Bihar
Jehanabad : बकाया वेतन सहित 27 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना बकाया वेतन भुगतान सहित 27 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने धरना दिया. बकाया वेतन भुगतान सहित 27 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने धरना दिया. बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड कार्यालय के समीप धरना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर विभागीय उदासीनता और अधिकारियों की कथित मनमानी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. धरना को संबोधित करते हुए मोर्चा के नेताओं ने कहा कि विभागीय आदेश होने के बावजूद शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया जा रहा है. शिक्षकों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है, धरना के दौरान मोर्चा की ओर से 27 सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया गया. धरना में मौजूद शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए विभागीय कार्यशैली में सुधार, लंबित वेतन भुगतान, हाउस रेंट देने समेत अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की. प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी लेखक के बारे में By MINTU KUMAR MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.