School NewsGENERAL
छात्र प्रोन्नति कार्य में तेजी, जिले में 60 प्रतिशत से अधिक प्रगति
Katihar, Bihar
छात्र प्रोन्नति कार्य में तेजी, जिले में 60 प्रतिशत से अधिक प्रगति छात्र प्रोन्नति कार्य में तेजी, जिले में 60 प्रतिशत से अधिक प्रगति छात्र प्रोन्नति कार्य में तेजी, जिले में 60 प्रतिशत से अधिक प्रगतिछात्र प्रोन्नति क कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी विद्यालयों में यू-डायस प्लस 2026-27 के तहत छात्र प्रोन्नति कार्य में तेजी आई है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 6 लाख 61 हजार 770 छात्रों में से चार लाख 284 छात्रों की ऑनलाइन प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिले की कुल प्रगति 60. 49 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं 2 लाख 61 हजार 486 छात्रों की प्रोन्नति प्रक्रिया अब भी लंबित है। रिपोर्ट 11 मई तक की स्थिति पर आधारित है। समग्र शिक्षा के डीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि सभी प्रखंडों को जल्द से जल्द छात्र प्रोन्नति कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि समय पर डाटा अपडेट हो सके। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में कार्य धीमा है, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है。 67.