School NewsGENERAL
Sitamarhi News: पुलिस की खास पहल, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय
Sitamarhi, Bihar
Sitamarhi: पुलिस की खास पहल, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय स्कूली बच्चों के साथ पुलिस अधिकारी Sitamarhi News: बैरगनिया में कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को पुलिस ने साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूक किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, नशा मुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर जागरूक करना था. पुलिस पदाधिकारियों ने छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने के टिप्स दिए. पुलिस पदाधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें. साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया सुरक्षा पर जोर अभियान के दौरान पुलिस टीम ने किशोरियों को साइबर सुरक्षा की बारीकियों से अवगत कराया. साथ ही, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और अनजान लिंक से बचने की सलाह दी गई. सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता कार्यक्रम में मौजूद महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ने दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रहार किया.